{"_id":"68a71ecfb696c3324309e629","slug":"up-board-new-syllabus-released-emphasis-on-vocational-education-meerut-news-c-72-1-mrt1063-139141-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: नया पाठ्यक्रम जारी, व्यावसायिक शिक्षा पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: नया पाठ्यक्रम जारी, व्यावसायिक शिक्षा पर जोर
विज्ञापन
- कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए जारी हुआ पाठ्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपनी वेबसाइट पर वर्ष 2025-26 की परीक्षा एवं शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 9 से 12वीं तक के नवीन पाठ्यक्रम को जारी कर दिया है। 12वीं कला वर्ग के कुछ विषयों के पाठ्यक्रम में अल्प परिवर्तन किया गया है। कक्षा 11 व 12वीं के ट्रेड विषयों के पाठ्यक्रम अलग से जारी किए गए हैं।
बता दें कि बोर्ड एवं शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी ट्रेड विषयों का भी चयन करें। इसलिए इस वर्ष ट्रेड विषयों में अनेक आधुनिक ट्रेड को भी सम्मिलित किया गया है। 12वीं कला वर्ग में मोबाइल रिपेयरिंग, हेल्थ केयर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिटेल हेडिंग, सिक्योरिटी, कंप्यूटर टेक्निकल जैसे विषयों को तरजीह दी गई है। चित्रा प्रकाशन के एडिटर इन चीफ शरद भटनागर ने बताया कि ट्रेड विषयों में नए विषयों को शामिल करने से विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। संवाद