फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Board Exams start with Hindi paper, tight security at center in West UP, CCTV monitoring

UP Board Exams: हिंदी के पेपर से शुरू हुई परीक्षा, परीक्षार्थी, बोले-आसान था पहला Exam, खूब नंबर आएंगे

Thu, 22 Feb 2024 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर/बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर/बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

यूपी बोर्ड दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। दूसरी पाली में दसवीं में कॉमर्स और बारहवीं में हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं मुजफ्फरनगर में प्रथम पाली में 1428 तो बिजनौर में 2397 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
UP Board Exams start with Hindi paper, tight security at center in West UP, CCTV monitoring
बोर्ड परीक्षा के बाद छात्राएं - फोटो : Amar Ujala Bijnor

विस्तार

यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। मेरठ जिले में 102 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षाआयोजित की जा रही है। कई केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों का शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पहली पाली में दसवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा रही। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी बेहद खुश थे। कहा कि सब कुछ पढ़ा हुआ पूछा गया था। दोहराकर पक्का कर लिया था। बिजनौर में परीक्षा केंद्र से निकली पिंकी, सर्वेश और मनोज का कहना था कि हिंदी में विशेष योग्यता मार्क्स आएंगे। दूसरी पाली में भी बारहवीं में हिंदी की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में सेंधमारी, किसी भी तरह की गड़बड़ी और अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बता दें कि इस वर्ष परीक्षाएं मात्र 12 कार्य दिवसों में ही संपन्न होंगी। पहली बार परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को कर कोड में क्रमांक युक्त कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी की निगरानी में खोले गए पेपर
मेरठ जिले की बात करें तो दसवीं और बारहवीं में 81,895 परीक्षार्थी शामिल होने थे। नकल पर अंकुश के लिए प्रश्नपत्र सीसीटीवी की निगरानी में खोले गए। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में समय के साथ कई बदलाव और भी देखने को मिले। यह पहला मौका था जब वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई। इससे पूर्व यूपी बोर्ड की पहली पाली सुबह साढ़े सात और उसके बाद आठ बजे से शुरू होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब शिक्षकों को वेतन रुकेगा
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों को सुबह परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था। ड्यूटी से गायब रहने वाले प्राथमिक, राजकीय, एडेड और वित्तविहीन स्कूलों के कक्ष निरीक्षकों का वेतन रोका जाएगा।

UP Board Exams start with Hindi paper, tight security at center in West UP, CCTV monitoring
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी - फोटो : Amar Ujala

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा  
मुजफ्फरनगर में विभिन्न केंद्रों परे आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा का आगाज हो गया। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ रही। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला।

जिले में बनाए गए 72 केंद्रों पर गुरुवार को परीक्षा शुरू हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई प्रथम पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थी शामिल हुए। हालांकि प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की भी सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा है, लेकिन जिले में इसके इक्का-दुक्का ही परीक्षार्थी हैं।

परीक्षा आरंभ होने से करीब एक घंटे पहले यानी साढ़े सात बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश देना शुरू हो गया था। सभी परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र में फोटो से मिलान कर और सघन चेकिंग करने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। इसके अलावा हर परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती रहीं। सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने अपनी सचल टीम के साथ जाकर कई केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाईस्कूल के करीब 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं जिले में विभिन्न केंद्रों पर 1428 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर दो बजे से द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू हुई, जिसमें हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

UP Board Exams start with Hindi paper, tight security at center in West UP, CCTV monitoring
परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : Amar Ujala

बिजनौर जनपद में 98 प्रतिशत परीक्षार्थी ने दी प्रथम पाली की परीक्षा
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू। पहली पाली में करीब 98 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 2382 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी पेपर देने के बाद खुश थे। बोले खूब नंबर आएंगे। पेपर काफी आसान था। 
 
प्रशासनिक अधिकारी सुबह ही केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकल पड़े। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व एसपी नीरज कुमार जादौन ने जीजीआईसी व केपीएस परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पेयजल, शौचालय, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं को देखा।  

परीक्षा में व्याकरण, गद्यांश, पद्यांश के अतिरिक्त निबंध आसान था। पर्यावरण प्रदूषण, त्यौहार आदि पर निबंध ज्यादा परीक्षार्थियों ने लिखा। नई शिक्षा नीति व इंटरनेट पर निबंध बहुत कम परीक्षार्थियों ने लिखा। अति लघु उत्तरीय प्रश्न भी आसान बताए। कुल  मिलाकर हाईस्कूल हिंदी का पेपर बंपर नंबर लाने वाला रहा। इंटर सैन्य विज्ञान का पेपर में कम परीक्षार्थी थे। पेपर ठीक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed