फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Exams 2023: UP Board Exam at 105 centers from tomorrow, Static Magistrate posted at each center

UP Board Exams 2023: 105 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, प्रत्येक केंद्र पर तैनात किए स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Wed, 15 Feb 2023 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Feb 2023 01:16 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा परीक्षा से पहले और बाद जाम नहीं लगना चाहिए। वहीं डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में नकल नहीं होनी चाहिए।छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र सुबह 9 बजे खुलेगा। 10 बजे के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP Board Exams 2023: UP Board Exam at 105 centers from tomorrow, Static Magistrate posted at each center
बैठक में शामिल डीए एसएसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा कल यानी गुरुवार से 105 परीक्षा केंद्रों होगी। हाईस्कूल के 43399 व इंटर के 42362 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए 105 स्टेटिक, 21 सेक्टर और नौ जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। दोनों पाली की परीक्षा में डबल लॉक स्ट्रांग रूम केंद्र व ब्राह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेगा। कर्मियों के मोबाइल फोन गेट पर एक जगह रखे जाएंगे। हर केंद्र पर चार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ये निर्देश मंगलवार को जिला विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम और एसएसपी ने दिए हैं। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते डीएम दीपक मीणा ने कहा शासन की मंशा के अनुसार परीक्षा निष्पक्ष, निर्विवादित व नकलविहीन करानी है। जो भी कक्ष निरीक्षक केंद्र पर अनुपस्थित मिलेगा, उसका वेतन रोकने की तत्काल कार्रवाई होगी। सभी परीक्षा केंद्रों और कक्षों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था केंद्र व्यवस्थापक सुनिश्चित कर लें। परीक्षा केंद्रों पर फोन, माचिस, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित रहेगा। जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय के अध्यापक की ड्यूटी नहीं लगेगी। परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर परिधि मेंं धारा 144 लागू रहेगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा परीक्षा से पहले और बाद जाम नहीं लगना चाहिए। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस सतर्कता बरते। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस की टीमें लगातार भ्रमणशील रहें, ताकि बाहरी व्यक्ति परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में  85761 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस जागृति अवस्थी, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एडीएम वित्त पंकज वर्मा, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम मेरठ ओजस्वी राज आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live : यूपी बोर्ड परीक्षा कल से, बिजनौर में बाइक की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, पढ़ें ताजा खबरें

गड़बड़ी मिले तो केंद्र डिबार कर रिपोर्ट कराएं डीआईओएस
डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी सूरत में नकल नहीं होनी चाहिए। मानवीयता दिखाते हुए ऐसा कतई नहीं सोचे कि बच्चे हैं और इनके भविष्य का मामला है। यदि किसी केंद्र पर एक जैसे सवालों के जवाब मिलें तो तुरंत केंद्र को डिबार कर डीआईओएस अपने स्तर से रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

शारीरिक अक्षम बच्चे को प्रवेश में मोहलत दी जाए
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद होने के समय से चार-पांच मिनट देरी से यदि कोई दिव्यांग बच्चा पहुंचे तो उसे मानवता के चलते केंद्र में प्रवेश करवा दिया जाए। कक्ष निरीक्षक सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थी अपनी कापी में रोल नंबर और अन्य विवरण ठीक प्रकार से भर रहा है अथवा नहीं। यह चेक करने के बाद ही कक्ष कापी पर निरीक्षक हस्ताक्षर करें। परीक्षा केंद्र के अंदर मीडिया कर्मियों को फोटो खींचने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी केंद्र के अंदर फोटो खिंचेगी तो केंद्र व्यवस्थापक आदि जिम्मेदार होंगे।

10 बजे के बाद परीक्षार्थियों को नहीं मिल पाएगा प्रवेश
 डेटशीट के अनुसार बुधवार को कक्षा 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं, कक्षा 12वीं की उद्यमशीलता की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र सुबह 9 बजे खुलेगा। 10 बजे के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर पांच अप्रैल तक जिले के 32 केंद्रों पर संपन्न होंगी। कुल 26,566 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें कक्षा 10वीं के 14,042 एवं कक्षा 12वीं से 12,524 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सीबीएसई सिटी समन्वयक व केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने आवश्यक निर्देश देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र निर्धारित समय सुबह 9 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed