फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Up Board Exam: more than eleven lakh students will appear in 17 districts, strict monitoring will be done

Up Board Exam: 17 जिलों में 11,29,838 लाख छात्र देंगे परीक्षा, रहेगी कड़ी निगरानी

Mon, 13 Feb 2023 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Feb 2023 03:24 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। लखनऊ से एक ही क्लिक पर सभी जिलों के कंट्रोल रूम और किसी भी केंद्र को देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Up Board Exam: more than eleven lakh students will appear in 17 districts, strict monitoring will be done
लखनऊ से उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सभी जिलों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर इंतजार लगभग खत्म हो गया है। 16 फरवरी से 4 मार्च तक प्रदेश भर में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। उप्र राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) गुलाब देवी ने लखनऊ राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से प्रदेश के सभी जिलों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

 
लखनऊ से एक ही क्लिक पर सभी जिलों के कंट्रोल रूम और किसी भी केंद्र को देखा जा सकेगा। परीक्षा में दो दिन ही बाकी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में कुल 11 लाख 29 हजार 838 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव कमलेश कुमार ने बताया विभाग का प्रयास है कि एक भी छात्र परीक्षा से न छूटे।  जिसके लिए जेंडर समस्या, विषय समस्या और व्यवहारिक समस्या को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षकों को अधिकृत किया गया है। हाईस्कूल के 5 लाख 98 हजार 167 छात्र, जबकि इंटरमीडिएट के 5 लाख 31 हजार 671 छात्र परीक्षा देंगे। कमलेश कुमार ने बताया परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, टला बड़ा हादसा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान


सभी 17 जिलों में यूपी बोर्ड परीक्षा पारदर्शिता के साथ आयोजित होगी। जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं, सुरक्षा के लिए 24 घंटे चार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पहली बार हाईस्कूल की परीक्षा में 20 नंबर प्रश्न के उत्तर ओएमआर शीट से देने होंगे।  जबकि उत्तर पुस्तिका पर बार कोड होगा

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्रों की जिलेवार स्थिति -
मेरठ में 85,765 हजार छात्र ,आगरा में 1,26,788 लाख छात्र, फिरोजाबाद में 85,560 हजार छात्र , मैनपुरी में 68,076 हजार छात्र, इटावा में 63,022 हजार छात्र, मथुरा में 80,404 हजार छात्र, अलीगढ़ में 11,6748 हजार छात्र, हाथरस में 51,098 हजार छात्र, कासगंज में 42,574 हजार छात्र , बुलंदशहर में 91,618 हजार छात्र, गाजियाबाद में 53,124 हजार छात्र, गौतमबुद्धनगर में 41,970 हजार छात्र, बागपत में 31,792 हजार छात्र, हापुड़ में 29,903 हजार छात्र, मुजफ्फरनगर में 61,299 हजार छात्र, सहारनपुर में 74,143 हजार छात्र और शामली में 25,950 हजार छात्र परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed