{"_id":"69d418da71b877b8880f51d9","slug":"up-board-exam-last-chance-to-correct-errors-meerut-news-c-72-1-mct1014-151406-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में त्रुटियां दूर करने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह संशोधन का अंतिम अवसर है जिसके बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
कई छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम, विषय और लिंग में अभी भी गलतियां हैं। अंग्रेजी नामों के गलत हिंदी रूपांतरण की समस्या सबसे बड़ी है। इससे अंकपत्र और प्रमाण पत्र में परेशानी हो सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने विद्यालय से संबंधित किसी भी परीक्षार्थी के विवरण में संशोधन नौ अप्रैल तक जमा कराना होगा। यह विवरण अनिवार्य रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाए।