{"_id":"5ef7044313bee362f6127e63","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-riya-jain-and-anurag-malik-topped-in-high-school-and-intermediate-in-uttar-pradesh-after-tanu-tomar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: फिर छाया बागपत, पिछले साल तनु... इस बार रिया और अनुराग ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2020: फिर छाया बागपत, पिछले साल तनु... इस बार रिया और अनुराग ने किया कमाल
Sat, 27 Jun 2020 02:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
रिया जैन और अनुराग मलिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इस बार भी बागपत के होनहार छात्र-छात्रा ने कमाल कर दिया। जहां बड़ौत की रिया जैन ने हाईस्कूल में 96.67 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं अनुराग मलिक ने इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत के साथ प्रदेश में टॉप किया है। खास बात यह है कि पिछले साल बागपत की तनु तोमर ने भी प्रदेश में टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर टॉपर अनुराग ने बताया कि उन्होंने रोजाना 15-16 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा के समय में इससे भी ज्यादा घंटों तक पढ़ाई की। अनुराग ने बताया कि जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था तो वह पढ़ाई करते रहते थे। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने भी सहयोग किया है। अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है। अनुराग आईएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करने चाहते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर, जिले का नाम किया रोशन, एक टीचर तो दूसरा बनना चाहता है आईएएस
वहीं रिया का कहना है कि ग्रामर से पीएचडी करके टीचर बनना चाहती है। रिया के पिता माता की चुनरी का काम करते हैं।
पिछले साल इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली तनु तोमर का कहना है कि यह स्वाभाविक है कि जो बच्चा बोर्ड की परीक्षा में पहली बार शामिल होता है, वह रिजल्ट को लेकर घबराहट महसूस करता है। मगर, ऐसी स्थिति में अभिभावकों को भी बच्चों का साथ देना चाहिए। उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए।
बता दें कि पिछले साल तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में 97.80 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। तनु का सपना डॉक्टर बनने का है। लगातार 19 घंटे की पढ़ाई से मेरिट में पहला स्थान हासिल कर दिखाया था।
तनु तोमर के पिता हरेंद्र सिंह किसान हैं और माता रूमा गृहणी हैं। तनु तोमर ने बताया था कि कक्षा 11 से उसने टॉपर बनने का लक्ष्य बनाया और इसके लिए कड़ी मेहनत शुरू की। दो साल से करीब 19 घंटे की पढ़ाई के बाद टॉप किया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/