फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up board 10th 12th result 2020: Riya Jain teacher and Anurag Malik have dreams of becoming an IAS Officer

ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर, जिले का नाम किया रोशन, एक टीचर तो दूसरा बनना चाहता है आईएएस

Sat, 27 Jun 2020 01:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jun 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020: Riya Jain teacher and Anurag Malik have dreams of becoming an IAS Officer
टीचर के साथ रिया और अनुराग - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम इस बार भी पश्चिमी यूपी के लिए खुशी लेकर आया है। इस बार बड़ौत (बागपत) की रिया जैन ने हाईस्कूल और अनुराग मलिक ने इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। आइए आगे जानते हैं पूरा अपडेट-

विज्ञापन

हाईस्कूल में 96.67 प्रतिशत के साथ टॉप करने वाली रिया जैन का कहना है कि वह पीएचडी करना चाहती है और टीचर बनना चाहती है। वहीं इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत के साथ टॉप करने वाले अनुराग मलिक का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। रोज 15 घंटे पढ़ाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था तो पढ़ाई करता था। 

अनुराग ने कहा कि मेरे माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने भी पूरा सहयोग किया है। अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है। अनुराग ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।



बताया गया कि दोनों टॉपर मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। रिया के पिता माता की चुनरी का काम करते हैं। बेटी के प्रदेश टॉप करने पर पूरे परिवार व आसपास में खुशी का माहौल है। वहीं पिछले साल भी बागपत की तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में टॉप किया था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed