फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up board 10th 12th result 2020: Garima Kaushik of Baghpat is six position in intermediate result in the state

पायलट बनने के ख्वाब ने दिलाया प्रदेश में छठा स्थान, पढ़िए क्या कहती हैं किसान की बेटी गरिमा

Sat, 27 Jun 2020 08:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jun 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
up board 10th 12th result 2020: Garima Kaushik of Baghpat is six position in intermediate result in the state
गरिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

सपने को सच करने की जिद दिखाई धनौरा सिल्वरनगर के छोटी जोत के किसान की बेटी गरिमा कौशिक ने। पायलट बनने का ख्वाब देखा, इसके लिए जरूरी है पढ़ाई। गरिमा ने रोजाना 14 घंटे की पढ़ाई की और 12वीं में सूबे में छठा स्थान बना लिया। वह कहती हैं कि अभी मंजिल पाने के लिए और अधिक कठोर परिश्रम करना है।

विज्ञापन


बागपत जनपद में धनौरा सिल्वरनगर से बड़ौत का श्रीराम इंटर कॉलेज करीब 12 किमी दूर है। यानी गरिमा को स्कूल बस से आने-जाने में रोजाना 24 किमी का सफर तय करना पड़ रहा था। पिता सुनील दत्त के हिस्से में दस बीघा जमीन है। आम घरों की तरह उनके घर में भी परेशानियां हैं। लेकिन बेटी ने पायलट बनने का एक ख्वाब संजोया। 
विज्ञापन


वह कहती हैं कि सपना एयरफोर्स में जाकर देश की सेवा करना और पायलट बनना है। इसी के लिए वह जीजान से जुटी हैं। उसे और अधिक बेहतर अंकों की उम्मीद थी। 

यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: टॉपर रिया और अनुराग ने ऐसे भरी ऊंची उड़ान, पढ़िए कामयाबी के पीछे की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


गरिमा बताती है कि माता मोनिका शर्मा, दादी जग्गो शर्मा, पिता, भाई डेविड शर्मा और मधुसूदन शर्मा ने उसका बखूबी साथ दिया। पढ़ाई में शिक्षकों ने मार्गदर्शन किया। उसे मेरिट में छठे स्थान पर आने पर भी खुशी है, लेकिन केमिस्ट्री का रिजल्ट उम्मीद के अनुसार नहीं आया। 

रोहित शर्मा और सलमान खान पसंद
गरिमा कौशिक कहती है कि मनोरंजन के लिए वह टीवी पर क्रिकेट देखती थी। इसके अलावा कुछ फिल्में देखी हैं। रोहित शर्मा उसके फेवरेट खिलाड़ी हैं और सलमान खान पसंदीदा हीरो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed