फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BJP Leader Expelled After Woman Doctor Alleges Blackmail and Harassment

UP: महिला चिकित्सक के आरोपों के बाद भाजपा नेता पर कार्रवाई, बिजनौर जिला मंत्री प्रभात यादव निष्कासित

Wed, 27 May 2026 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 May 2026 11:59 AM IST
सार

बिजनौर में महिला चिकित्सक द्वारा ब्लैकमेल और उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने जिला मंत्री प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
UP: BJP Leader Expelled After Woman Doctor Alleges Blackmail and Harassment
निष्काषन पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला चिकित्सक द्वारा ब्लैकमेल और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला मंत्री प्रभात यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता और सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। मामला सामने आने के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं पुलिस ने महिला चिकित्सक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला चिकित्सक ने लगाए गंभीर आरोप
क्षेत्र की एक महिला चिकित्सक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि प्रभात यादव निजी फोटो और वीडियो के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। महिला चिकित्सक ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं। तहरीर सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: आज झुलसाएगी नौतपा की तपिश, कल से बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने जारी किया निष्कासन पत्र
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी निर्देशों के अनुसार जिला मंत्री प्रभात यादव को अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया कि उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला चिकित्सक की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा
मामले के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दल भी मामले को लेकर भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता को संगठन से बाहर कर दिया है।

जांच रिपोर्ट पर टिकी नजरें
अब पूरे मामले में पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed