बागपत: बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में आज सुबह बदमाशों एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां चांदीनगर के निकट प्राइवेट चिकित्सक को लूट का विरोध करने पर बाइकसवार बदमाशों ने गोली चला दी। चिकित्सक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सक की हालत गंभीर बनी हुई। जानें क्या था पूरा मामला :-
यूपी के बागपत में आज सुबह अपने घर से क्लीनिक के लिए निकले प्राइवेट डॉक्टर को पूर्वी यमुना नहर के निकट बदमाशों ने घेर लिया और लूटने की कोशिश करने लगे। चिकित्सक ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने चिकित्सक को गोली मार दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चिकित्सक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक मुबारिकपुर गांव का रहने वाला है। चिकित्सक पर हमला लूट के विरोध में किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/