{"_id":"5bd1615cbdec22699072bfa8","slug":"up-baby-born-with-mustache-in-the-meerut-hospital-doctors-also-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अस्पताल में मूंछों के साथ पैदा हुआ नवजात, चिकित्सक भी हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अस्पताल में मूंछों के साथ पैदा हुआ नवजात, चिकित्सक भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : meerut news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां अस्पताल में जन्मे बच्चे के चेहरे पर मूंछें देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। महिला ने बुधवार को एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
जन्म के तुरंत बाद बच्चे की मूंछ पर बड़े बाल मिले हैं। इस बात से हर कोई हैरान है। पल्लवपुरम फेज एक स्थित अपोलो नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म देने वाली महिला खतौली निवासी शबाना है। बच्चे के पिता सिकंदर का कहना है कि बच्चे के चेहरे पर जन्म से ही मूंछ है। यह कुदरत का ही कारनामा कहा जा सकता है।
विज्ञापन
स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. राकेश सिंह ने बताया कि अमूमन बच्चे के इस तरह बाल नहीं होते लेकिन इस बच्चे के पहली बार बाल देखने को मिले है। महिला को सुबह भर्ती कराया गया था। शाम के समय उसके डिलीवरी हो गई। वहीं बच्चे को जिसने भी देखा वह अंचभित रह गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/