फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP ATS has made challan of two accused of supplied weapons to Khalistan terrorist

शामली: खालिस्तानी समर्थकों को हथियार सप्लाई करने वाले दोनों आरोपियों का किया चालान

Sun, 24 Nov 2019 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Nov 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
UP ATS has made challan of two accused of supplied weapons to Khalistan terrorist
ats

खालिस्तानी आतंकवादियों के माड्यूल को हथियार व गोला बारूद की सप्लाई करने वाले आरोपी और उसके साथी को एटीएस ने शामली से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दरअसल ये दोनों जिस माड्यूल को सप्लाई करने जा रहे थे, उसके सदस्यों को कुछ दिनों पहले ही पंजाब में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने जब इस माड्यूल को चला रहे लखविंदर सिंह व उसके अन्य साथियों से पूछताछ की तो यह पता चला कि उन लोगों को शामली जिले का राज सिंह नामक व्यक्ति हथियारों के साथ दस हैंड ग्रेनेड की सप्लाई देने वाला था। पंजाब पुलिस राज सिंह को तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में यूपी एटीएस को भी जानकारी दी। यह जानकारी सामने आई कि इंगलैंड में रहकर भारत में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों को संचालित कर रहे परमजीत सिंह पम्मा ने ही अपने संपर्क के जरिए राज सिंह को इस माड्यूल को हथियार व ग्रेनेड की सप्लाई देने को कहा था।

प्रदेश में खालिस्तानी आतंकियों के साथी के सक्रिय होने की सूचना पर एटीएस ने राज सिंह के बारे में जानकारी जुटाई। शनिवार को एटीएस ने राज सिंह पुत्र महावीर निवासी गोगवान जलालपुर थाना बाबरी और इसी गांव के उसके साथी आसिफ पुत्र कय्यूम को शामली में गुरुद्वारा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मैगजीन के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed