फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Another youth fell into a deep drain in Meerut, search operation started..., Sunny had died three days ago

UP: मेरठ में गहरे नाले में गिरा एक और युवक, तलाशी अभियान शुरू..., खुद नाले में उतरे टीपीनगर थानाप्रभारी

Mon, 26 Jan 2026 04:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Jan 2026 04:26 PM IST
सार

Meerut News: दिल्ली रोड पर नवीन मंडी के पास नाले में एक युवक गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची व युवक की तलाश शुरू की। बीते शुक्रवार को ही रजबन निवासी सनी की काठ का पुल स्थित नाले में गिरकर मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
UP: Another youth fell into a deep drain in Meerut, search operation started..., Sunny had died three days ago
नाले में उतरकर खुद तलाश करते टीपीनगर एसओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड पर नवीन मंडी के निकट मेरठ ब्लॉक के सामने स्थित नाले में एक युवक के गिर जाने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे टीपीनगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा खुद नाले में उतर गए और तलाश की। मगर युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि नाले में गिरने वाला कोई युवक नहीं, बल्कि दस साल का बालक है। 
विज्ञापन

UP: Another youth fell into a deep drain in Meerut, search operation started..., Sunny had died three days ago
नाले में से युवक को तलाशने या निकालने के कोई संसाधन नहीं हैं, केवल एक डंडे के सहारे की जाती तलाश। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब युवक किसी कारणवश नाले के पास से गुजर रहा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे नाले में गिर गया। नाले में पानी का स्तर सामान्य से अधिक होने के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियां आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान पूरी मुस्तैदी से युवक को खोजने में जुटे हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के कारण दिल्ली रोड पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। फिलहाल, युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है और बचाव अभियान जारी है। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आस-पास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ये भी देखें...
UP: मेरठ के पहले स्केटबोर्डिंग एरीना का शुभारंभ, दिल्ली से आए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, प्रदर्शन से जीता दिल
 
विज्ञापन

नाले में उतरे टीपीनगर एसओ अरुण मिश्रा
नाले में युवक के गिरने की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन चलाया। खुद टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने नाले में उतरकर युवक की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि भी नहीं हुई है कि क्या कोई शख्स नाले में गिरा भी है या नहीं।


 

आधा घंटा मदद मांगता रहा सनी, खुले नाले में गिरने से मौत
शुक्रवार शाम आबूलेन स्थित काठ के पुल के पास नाले पर सुरक्षा दीवार (बाउंड्री) न होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबने और गंदे पानी में डूबने से चालक सनी (42) की दर्दनाक मौत हो गई। जिस तरह नोएडा में युवराज मेहता घंटों मदद का इंतजार करता रहा, वैसा ही मंजर मेरठ में भी दिखा। सनी करीब आधे घंटे तक नाले में ई-रिक्शा के नीचे दबा रहा। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही और पुलिस भी सूचना के 30 मिनट बाद पहुंची। अगर समय रहते रेस्क्यू किया जाता तो शायद सनी की जान बच सकती थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed