Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: AIMIM spokesperson says Ghulam Mohammad betrayed the people of Siwalkhas; here is the response he received

UP: एआईएमआईएम प्रवक्ता बोले- गुलाम मोहम्मद ने सिवालखास की जनता से किया धोखा, मिला ये जवाब

Mon, 10 Aug 2026 09:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 10 Aug 2026 09:51 PM IST
सार

Meerut News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद पर निशाना साधा है। कहा कि रालोद विधायक ने सिवालखास के मुस्लिम वोटरों के साथ गद्दारी की है। 

विज्ञापन
UP: AIMIM spokesperson says Ghulam Mohammad betrayed the people of Siwalkhas; here is the response he received
गुलाम मोहम्मद और शादाब चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रालोद के सिवालखास से विधायक गुलाम मोहम्मद पर गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सिवालखास की जनता, खासकर मुस्लिम वोटरों ने उन्हें भाजपा को हराने के लिए वोट किया था लेकिन अब वह मुस्लिमों के हक की कोई बात नहीं करते। वह कांवड़ियों पर फूल बरसाते हैं, क्या वह नमाजियों पर भी फूल बरसा सकते हैं।

विज्ञापन


शादाब चौहान का करीब साढ़े चार मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह सवाल करते हैं कि क्या गुलाम मोहम्मद ने ऐसी आतुरता कभी मुसलमानों के घरों पर चल रहे बुलडोजर को रोकने के लिए दिखाई, जैसी वह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने में दिखा रहे थे। कभी मुसलमानों के हितों के लिए सरकार से कोई सवाल पूछा। यह सिवालखास की जनता के साथ गद्दारी है। सिवालखास का बच्चा-बच्चा उनसे यह सवाल पूछेगा। 
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में गुलाम मोहम्मद ने सिर्फ इतना कहा है कि मुहब्बत का पैगाम जहां तक पहुंचे, पहुंचना चाहिए। यही हमारा काम है। कांवड़ियों पर फूल बरसाना कोई गुनाह नहीं है। जो भी मेरे बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वही उनका काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed