फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: After Saharanpur, fire broke out in firecracker warehouse in Bijnor, many injured

यूपी: सहारनपुर के बाद बिजनौर में पटाखा गोदाम में लगी आग, कई घायल

Tue, 10 May 2022 10:57 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 May 2022 10:57 AM IST
सार

सहारनपुर में हाल ही में हुए हादसे के बाद बिजनौर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नहटौर स्थित एक पटाखा फैक्टरी में आग लग गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उधर पुलिस ने दुकान के लाईसेंस को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: After Saharanpur, fire broke out in firecracker warehouse in Bijnor, many injured
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे नहटौर के तीरगरान मोहल्ले में एक पटाखा गोदाम में आग लग गई। आग की घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने से दो से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को तीरगरान मौहल्ले में मुबारक हुसैन, शाहिद हुसैन पुत्र अकबर हुसैन पटाखा बनाने व भंडारण करने की दुकान के ऊपर रखे टैंक में जनरेटर से पानी भर रहे थे। इस दौरान शार्ट सर्किट होने के कारण दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी धामपुर, थाना प्रभारी नहटौर मय फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम का खास दौरा: आज मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, शहर में रहेंगे सवा चार घंटे, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उधर पुलिस ने दुकान के लाईसेंस को लेकर जांच शुरू कर दी है।

आग में दो लोगों के घायल होने की सूचना पर पुलिस सीएचसी पर जानकारी करने पहुंची। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा कि दुकान के लाइसेंस को लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में आलम यह है कि दमकल कर्मियों के पास मात्र एक या दो ही दमकल वाहन है। ऐसे में यदि संकरी गली में आग लग जाए तो मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed