{"_id":"5b7faa6642c7924639037146","slug":"up-adg-office-meerut-policemen-fear-of-several-cobra-and-officials-called-the-sapera","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एडीजी ऑफिस में छाया कोबरा का खौफ, अधिकारियों के छूटे पसीने, बुलाए जिले भर के सपेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एडीजी ऑफिस में छाया कोबरा का खौफ, अधिकारियों के छूटे पसीने, बुलाए जिले भर के सपेरे
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में एडीजी ऑफिस में अधिकारी और पुलिसकर्मी दफ्तर जाने से कतरा रहे हैं। जी हां, दरअसल यहां आठ दिन से लगातार कोबरा सांप निकल रहे हैं। एक जहरीली कोबरा नागिन तो ऑफिस परिसर में कई दिन से डेरा जमाए हुए है। जिसके चलते पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बृहस्पतिवार को एक कोबरा को पुलिस वालों ने मार दिया तो कई जहरीले सांप भाग गए। सांपों को भगाने के लिए हरसंभव जतन किए जा रहे हैं। यहां तक कि स्नैक डेंजर को बढ़ता देखकर जिले भर से सपेरे भी बुलाए गए। जानें कैसे कोबरा के खौफ में है पुलिसकर्मी:-
विज्ञापन
मेरठ में जेल चुंगी स्थित एडीजी मेरठ जोन कार्यालय में पुलिसकर्मियों सहित अधिकारियों में बीते कई दिनों से हड़कंप मचा हुआ है। यहां बीते कई दिनों से लगातार छोटे बड़े कोबरा सांप निकल रहे हैं। हर दिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों को कोबरा सांप मिल ही जाता है। यही नहीं एक कोबरा नागिन तो दफ्तर में ही डेरा डाले हुए है। कोबरा से निजात दिलाने के लिए यहां तक कि जिले भर के कई सपेरों को भी बुला लिया गया।
सपेरों का मानना है कि ऑफिस या फिर आसपास कोई नागिन है। वहीं, पुलिसकर्मियों का कहना है कि एडीजी जोन ऑफिस के जनरेटर कक्ष में एक सांप तीन दिन तक डेरा जमाए रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी उसको वहां से निकाल पाए। रोजाना सांपों के निकलने के चलते दफ्तर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पंद्रह अगस्त को ऑफिस के भीतर मिला था पहला कोबरा
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बताया है कि 15 अगस्त को एक कोबरा सांप दिखाई दिया था। उसके चलते पुलिसकर्मियों में भगदड़ मची थी। पुलिस वालों ने सांप को भगाने का प्रयास किया तो वह जनरेटर कक्ष में घुस गया। उसके बाद कई छोटे सांप निकल आए। जिनको देखकर खलबली मची रही। तीन दिन बाद जैसे तैसे कर जनरेटर से कोबरा सांप को निकालकर भगाया गया।
सांप पर देखते ही टूट पड़े पुलिसकर्मी
बृहस्पतिवार को कोबरा सांप निकला तो पुलिसकर्मी उस पर टूट पड़े। सांप को मार दिया गया। रोजाना सांप निकलने की जानकारी पर एडीजी ऑफिस से कई थानेदारों को फोन किया गया। जिसके बाद कोबरा सांप को पकड़ने के लिए जिले भर से सपेरों को बुलाया गया। सांप तो नहीं पकड़े गए। लेकिन सपेरों ने जहरीली पाउडर छिड़का। सपेरों का दावा है कि पाउडर छिड़कने के बाद सांप नहीं निकलते।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/