फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: A teenager has recorded statement in Poxo court in case of senior advocate Ramesh Chand Gupta video viral

UP: पोक्सो अदालत में किशोरी के बयान दर्ज, वरिष्ठ वकील ने की थी अश्लीलता की हदें पार, खूब वायरल हुआ था वीडियो

Fri, 16 Jun 2023 01:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 01:17 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया और पोक्सो अदालत में उसके बयान दर्ज कराए। बताया गया कि वरिष्ठ वकील रमेश चंद गुप्ता ने अश्लीलता की हदें पार की थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
UP: A teenager has recorded statement in Poxo court in case of senior advocate Ramesh Chand Gupta video viral
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के ऑफिस में काम करने वाली किशोरी को दौराला पुलिस ने पॉक्सो अदालत में पेश किया। वहां दो घंटे तक किशोरी के 164 के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान कचहरी में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। वहीं, वीडियो बना रहे लोगों से वकीलों की बहस भी हुई। महिला अधिवक्ताओं ने हंगामा करते हुए किशोरी को घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसे लेकर आसानी से निकल गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के कई वीडियो वायरल हुए थे। इनमें एक वीडियो में वह एक युवती के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो में अधिवक्ता के साथ चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली किशोरी खड़ी नजर आ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इस मामले में किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, लोगों ने की कार चालक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दौराला पुलिस ने किशोरी को गंगानगर के एक होटल से बरामद कर लिया। 161 के बयान में किशोरी ने अधिवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए। बृहस्पतिवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोपहर को पुलिस ने किशोरी के पॉक्सो अदालत में 164 के बयान कराए गए। दो घंटे तक किशोरी ने बयान दर्ज कराए। इस दौरान कचहरी में सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया के अलावा कई थानों की पुलिस और आरएएफ के जवान मौजूद रहे।

इस दौरान कुछ महिला अधिवक्ताओं ने काफी देर तक किशोरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि किशोरी सही नहीं है। वह अवैध वसूली के लिए अधिवक्ता समाज को बदनाम कर रही है। इस दौरान अधिवक्ताओं के हंगामे की सूचना पर मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी और महामंत्री विमल तोमर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे वकीलों को शांत किया।

यह भी पढ़ें: UP: बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर, वेस्ट यूपी में तीन डिग्री गिरा पारा, अगले दो दिन बारिश के आसार

शहरभर में रही चर्चा
किशोरी ने अपने बयानों में अधिवक्ता पर क्या आरोप लगाए हैं, इसको लेकर पूरे शहर में चर्चा रही। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर किशोरी के साथ क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed