फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: 13 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in Meerut

UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधे 13 जोड़े, मंत्री समेत नेताओं ने दिया आशीर्वाद

Tue, 26 Sep 2023 08:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 08:00 PM IST
सार

Meerut News : मुख्यमत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों को उपहार भी दिए गए। 13 दंपत्तियों ने सीएम योगी और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
UP: 13 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in Meerut
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसजीएम गार्डन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 13 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। जयमाला के साथ फेरे भी हुए। प्रशासन की तरफ से एसजीएम गार्डन में शादी समारोह का आयोजन कराया गया। नारी निकेतन की संवासनियों का विवाह कराया गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि प्रशासन की तरफ से बेटियों के लिए दूल्हों का चयन किया गया। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। एमएलए अमित अग्रवाल, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन

मुख्यमत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों को उपहार भी दिए गए। 13 दंपत्तियों ने सीएम योगी और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था, इतने धूमधाम और रीति-रिवाज से शादी होगी।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को आईना दिखाया। कहा कि नारी और पुरुष समाज के दो पहिए हैं, लेकिन विपक्ष एक पहिए को लेकर चलना चाहता है। कहा कि महिलाओं की कोई जाति नहीं होती। कहा कि नारी वंदन अधिनियम से महिलाएं और सशक्त होंगी। उन्होंने नवविवाहित दंपत्त्तियों को सलाह दी कि जीवनसाथी में कमियां होती हैं लेकिन उन्हें स्वीकार कर आगे बढ़े। इस विवाह में लेडीज क्लब के द्वारा कन्याओं को साड़ी, लहंगे, कंबल, चादर, सलवार सूट, सिलाई मशीन, टेबल फैन, बिछुए, चूड़ी, गले की चेन, श्रृंगार का सामान, छाते, शगुन के लिफाफे आदि दिए गए।

यह भी पढ़ें: नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न

विज्ञापन

लेडीज क्लब के सदस्यों का सहयोग लड़कियों के जीवन की शुरुआत में बहुत मददगार रहेगी। इस सहयोग के लिए लेडीज क्लब हमेशा आगे रहता है। लेडीज क्लब की अध्यक्ष ऋतु मांगलिक व सचिव अलका गुप्ता के साथ वीना जायसवाल, कविता वासवानी, रचना बाटला, कीर्ति गुप्ता, शशि सिंघल, कृष्ण केले, शैली जैन, निशि रस्तोगी, रूपा रस्तोगी, मंजू कुलभूषण, मनोरमा, रेनू रस्तोगी, तारा अग्रवाल, सरोज मित्तल, गरिमा अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed