{"_id":"68bee02a965a4146180bc921","slug":"unveiling-of-the-statue-of-lord-parshuram-in-dilwara-village-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109597-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलावरा गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलावरा गांव में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
रोहटा। गांव दिलावरा में रविवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। आयोजक
रोहटा। गांव दिलावरा में रविवार को भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। आयोजन हर्ष शर्मा उर्फ नानू पंडित के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विधायक उमेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
शुरुआत जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विमल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। संचालन विजय शर्मा ने किया। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के 56 प्रमुख स्थलों की जानकारी विस्तार से साझा की और उन्हें शस्त्र व शास्त्र का ज्ञाता बताया। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पंडित सुनील भराला, मनिंदर पाल सिंह, कपिल शर्मा, भूदेव शर्मा, और कार्तिकेय शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने समाज में जागरूकता और एकता के महत्व पर विचार रखे।
वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज से सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजन समिति की ओर से सोनू शर्मा, गौरव शर्मा, काजू शर्मा, रवि बैसला, कृष्ण शर्मा, सौरभ शर्मा और नितिन मारकपुरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में हरियाणा और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी परंपराओं और संस्कृति की रक्षा करते हुए एकजुट रहना चाहिए।