{"_id":"60da25828ebc3edfe35792bd","slug":"union-minister-will-meet-railway-minister-to-open-the-gate-of-daurala-laward-news-mrt5449411118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला का फाटक खुलवाने के लिए रेल मंत्री से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला का फाटक खुलवाने के लिए रेल मंत्री से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

दौराला। पावली गांव स्थित बाग में सोमवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। मैंगो पार्टी में केंद्रीय मंत्री के समक्ष दौराला रेलवे फाटक की समस्या रखी गई, जिस पर उन्होंने जल्द रेल मंत्री से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।
निरंकार बफावत के आम के बाग में सोमवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक जितेंद्र सतवाई, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने मैंगो पार्टी का जमकर आनंद लिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान फलदार और अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे रोपने का संकल्प भी लिया।
पार्टी के दौरान केंद्रीय मंत्री के सामने दौराला रेलवे फाटक की समस्या रखी गई। केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि फाटक बंद होने से व्यापारियों के धंधे चौपट हो जाएंगे। वहीं, स्थानीय लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए ओवरब्रिज को पार करना होगा या फिर पूरा दौराला कस्बा व हाईवे पार करने के बाद दूसरी ओर पहुंचा जा सकता है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि फाटक बंद होने से पेराई सत्र के दौरान भैंसा बुग्गी में गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को सबसे अधिक समस्या होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को रेल मंत्री से मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। पार्टी में निरंकार चौधरी, पूर्व भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, रविंद्र चेयरमैन, गौरव चौहान, मुदित शर्मा, नवाब सिंह अहलावत, मदन पाल सिंह, प्रधान जॉन धनखड़, विक्रांत चौधरी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।