फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Baghel lashed out at the India alliance, saying the public will no longer be trapped by false promises.

Meerut News: इंडिया गठबंधन पर बरसे केंद्रीय मंत्री बघेल, बोले जनता अब झूठे वादों में नहीं फंसेगी

Thu, 30 Oct 2025 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Baghel lashed out at the India alliance, saying the public will no longer be trapped by false promises.
सरधना। मोहल्ला हरलालपुरा में प्रेसवार्ता करते केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। संवाद
मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला हरलालपुर में सोमवार को अपनी पत्नी के मायके में आयोजित निजी पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीति पर खुलकर अपने विचार रखे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि यह गठबंधन केवल सत्ता की लालसा में बना है। जिनके पास न तो कोई स्पष्ट नीति है और न ही कोई दूरदर्शिता। मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता अब पूरी तरह जागरूक है। इस बार भी एनडीए की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर राज्य के विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने बिहार की जनता को केवल झूठे वादों के सहारे ठगा था लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए गठबंधन दोबारा सत्ता में लौटेगा और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी जिक्र किया और कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, किसानों के लिए लाभकारी योजनाएं लाना, गरीबों के लिए आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ये सब भाजपा सरकार की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिंह बघेल ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप लगाकर राजनीति करना चाहता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों को भुलाकर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाकर लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए। इस दौरान विनोद जैन, विशाल पुरी, नवीन बुद्धिराज, पंकज टाली, अब्दुल हमीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed