फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Union Minister Anurag Thakur said - Electricity wires used to dry clothes in Akhilesh Raj

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अखिलेश राज में कपड़े सुखाने के काम आते थे बिजली के तार

Tue, 08 Feb 2022 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 04:50 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सरकार में बिजली तक नहीं आती थी वह लोगों को कहां से मुफ्त बिजली देंगे।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur said - Electricity wires used to dry clothes in Akhilesh Raj
अनुराग ठाकुर का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज मेरठ में विभिन्न दलों के आला नेता जनसंपर्क करने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर एक बजे सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के वीरमत पब्लिक स्कूल कैथवाड़ी में जनसभा करने पहुंचे। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थन में रोड शो किया। अनुराग ठाकुर का रोड शो मंशा देवी मंदिर से भोलेश्वर मंदिर नई सड़क तक होगा। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस सरकार में बिजली तक नहीं आती थी वह लोगों को कहां से मुफ्त बिजली देंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा छोटे चौधरी अजित सिंह के बयान निकाल लीजिए। वह हमेशा कहते थे जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमे सबसे बड़ा गुंडा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने मेरठ के हस्तिनापुर और मवाना में प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर किया चुनाव प्रचार
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ में अब हर तरह की कटाई बंद हो गई है। ये कटाई आगे भी नहीं होने दी जाएगी। माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का डंडा इसी तरह से चलता रहेगा। सपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र के वक्त न तो मुलायम सिंह साथ रहे और ना ही उनकी भाभी। जिसके साथ न पिता है और न भाभी, उसके साथ प्रदेश की जनता कहां होगी।

अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी द्वारा अखिलेश के लिए वोट मांगने के सवाल पर कह कि वह पश्चिमी बंगाल में गुंडाराज है। ममता बनर्जी के कार्यकाल में हर चौथे दिन दंगे हो रहे हैं। सपा कार्यकाल में भी दंगे होते थे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले-गुंडे, माफिया और दंगाइयों के गैंग के सरदार अखिलेश यादव

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को सिवाल खास विधानसभा के कैथवाड़ी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सबसे चर्चित सीट सिवाल खास उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

2022 का चुनाव 2024 के चुनाव से जुड़ा हुआ है। 2017 में मुख्यमंत्री योगी ने विकास के नए युग की शुरुआत की, गुंडे और अपराधियों को जेल भेजा और प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया और दंगाइयों का गैंग है, इसके सरदार अखिलेश यादव हैं। जिन लोगों ने कैराना में पलायन कराया, इस पार्टी ने उन्हीं लोगों को टिकट थमा दिए। हम विश्वास दिलाते हैं कि भाजपा की सरकार आने पर हम फिर से गुंडों को वापस जेलों में भेजेंगे।

कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो पुलिस अपराधियों से डरती थी। अब अपराधी पुलिस से डरता है। उनके पास तमंचे हैं, अपराधी हैं, गुंडे हैं। हमारे पास 24 करोड़ जनता का सुरक्षा कवच है।

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सबका विकास नहीं, विनाश का किया काम
राष्ट्रवाद का नारा देकर जनता को जातिवाद में बांटने वाली भाजपा सरकार राष्ट्र के बंटवारे की बात करती हैं। पिछड़ों को विकास नहीं हुआ, किसानों को ठगने वाली सरकार है। यूपी से इस बार भाजपा की योगी सरकार का सूपड़ा साफ होगा। सरधना विधानसभा के गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान की चुनावी रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लावड़ में संबोधित किया।

उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया। 15 बैठक के बाद भी कानून वापस नहीं लिए गए और जल्दबाजी में बाद में कृषि कानून वापस ले लिए गए।

किसानों की फसल को आवारा पशु चट कर रहें हैं। इस बार जनता जातिवाद से उठकर गठबंधन को जिताएगी और भाजपा का सूपड़ा सापऊफ होगा। जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, महकार सैनी, अमरपाल, सीमा प्रधान, असलम, खालिद, मनोज, अरूण, राहुल, मुकेश चरला आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed