फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Unfulfilled desires lead us astray, only good deeds lead to salvation: Bhaav Bhushan

अतृप्त इच्छाएं भटकाती हैं, अच्छे कर्म ही देते हैं सद्गति : भाव भूषण

Thu, 26 Mar 2026 07:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Unfulfilled desires lead us astray, only good deeds lead to salvation: Bhaav Bhushan
भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का 47वां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 47वें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वर्ण कलश से देवेंद्र जैन, ऋषभ जैन ने अभिषेक किया। शांतिधारा राजेश जैन, दीप का प्रज्वलन योगिता जैन, शिल्पी जैन, मंजू जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।
आदिनाथ भगवान की पूजा और तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें 48 अर्घ्य चढ़ाए गए और 133 परिवारों की ओर से विधान कराया गया।
विज्ञापन


गुरुवर भाव भूषण महाराज ने कहा कि हमने न जाने कितनी बार जन्म लिया और मरण को प्राप्त हुए परंतु स्वयं की जागृति नहीं हो सकी। हम अपनी अतृप्त आकांक्षाओं की तृप्ति के लिए इधर-उधर भागते रहते हैं फिर भी कुछ हाथ नहीं लगता। संसार में अच्छे कर्म ही हमें सद्गति दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवचन में बताया कि भौतिक सुख-सुविधाओं की चाह मनुष्य को क्षणिक आनंद तो देती हैं लेकिन स्थायी शांति नहीं मिलती। जब तक व्यक्ति अपने भीतर झांककर आत्मा की पहचान नहीं करता, तब तक उसका जीवन अधूरा रहता है। संतों ने कहा कि संसार में अच्छे कर्म ही मनुष्य को सच्ची सद्गति प्रदान करते हैं और उसे जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति की ओर ले जाते हैं।
विधान का विसर्जन अनुसा जैन, आरके जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्वलन सुधीर जैन, सीमा जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन राकेश जैन और भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन भावना, दीपक, कुसुमलता जैन ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेन्द्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, दीपक जैन, अतुल जैन, योगेशचंद जैन, मयंक जैन का विशेष सहयोग रहा।

भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed