{"_id":"6a0c7b53b36c8f0a3b08c4af","slug":"under-14-cricket-tournament-meerut-blaster-cricket-academy-reaches-final-meerut-news-c-72-1-mct1009-153534-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : फाइनल में पहुंची मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट : फाइनल में पहुंची मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
- अनुभव त्यागी की बेहतरीन बल्लेबाजी से हासिल की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरीना क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित आठवें जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी और एएस क्रिकेट एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला जीतकर ग्रुप-बी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में आठ विकेट खोकर 224 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम की ओर से अनुभव त्यागी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। वहीं, सनी कुमार ने 52 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
एएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में वास्तल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए। उजैर चौहान ने दो विकेट लिए जबकि अरबाज, आर्यन खान और आर्यन ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 33.1 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तेजस उपाध्याय ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए जबकि लकी ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
मेरठ ब्लास्टर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में अथर्व अजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। शिवा सैनी ने 2 विकेट लिए, जबकि कृष्णा, रोहन यादव और आयान ने 1-1 विकेट हासिल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अनुभव त्यागी को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। मैच के अंत में गेम सिटी एरीना के प्रबंध निदेशक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।