फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncontrolled vehicle overturned in a drain, former soldier injured in the accident died

अनियंत्रितक रजबहे में पलटी, हादसे में घायल पूर्व सैनिक की मौत

Mon, 30 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle overturned in a drain, former soldier injured in the accident died
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार की रात गांव बुबकपुर के पास एक सड़क हादसे में घायल पूर्व सैनिक अमित पूनिया की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके दो साथी इमरान निवासी नानू और योगेश निवासी रतौली भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इनकी स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक अमित पूनिया शनिवार रात मेरठ से अपने साथियों इमरान और योगेश के साथ कार द्वारा गांव नानू लौट रहे थे। उनकी कार गांव बुबकपुर के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रजबहे में जा गिरी। कार पलटने से तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। घायलों को तत्काल सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेरठ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अमित पूनिया ने दम तोड़ दिया। अमित की मौत की खबर सुनकर उनके गांव सरूरपुर और नानू में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर आर्मी के जवानों ने सलामी देते हुए अमित को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अमित पूनिया भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम के नानू बिजलीघर पर सब स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने रजबहे पर मजबूत रेलिंग और संकेतक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed