{"_id":"68f7b46de4f25ae8df077f65","slug":"uncontrolled-tempo-falls-into-the-middle-ganga-canal-driver-dies-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103901-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मध्य गंग नहर में गिरा अनियंत्रित टेंपो, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मध्य गंग नहर में गिरा अनियंत्रित टेंपो, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के समीप मध्य गंगनहर में रविवार देर अनियंत्रित होकर एक टेंपो गिर गया। हादसे में टेंपो चालक अनिल कुमार (52) की मौत हो गई।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखन नगर निवासी अनिल कुमार रविवार देर रात करीब 1:00 बजे अपने टेंपो को मवाना से लेकर प्राचीन हस्तिनापुर की ओर जा रहा था। टेंपो मध्य गंग नहर पुल पर पहुंचा तो अचानक और अनियंत्रित होकर मध्य गंग नहर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। पानी में गिरने के बाद टेंपो में लाइट जल रही थी। राहगीरों की नजर पड़ी और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने टेंपो चालक अनिल कुमार की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
टेंपो चालक की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया और उनके घर में दिवाली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि थाने का सरकारी मोबाइल नंबर बंद था। अगर वह नंबर चालू होता तो टेंपो चालक की जान बचाई जा सकती थी क्योंकि घटना के करीब आधा घंटा बाद थाना पुलिस आई, जबकि घटना थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई थी।