{"_id":"6701db5e3698d062bb0beb3a","slug":"uncontrolled-canter-veers-off-the-highway-and-overturns-in-a-field-driver-dies-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105468-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अनियंत्रित कैंटर हाईवे से उतरकर खेत में पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अनियंत्रित कैंटर हाईवे से उतरकर खेत में पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपारसी के सामने मोड पर कैंटर अनियंत्रित होकर एचटी लाइन के खंभे को तोड़ते हुए खेत में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक मुजफ्फरनगर निवासी आलिम (24) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में परिचालक भी घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के खुजेड़ा गांव निवासी आलिम पुत्र नसरा कैंटर चालक था। उसके साथ गांव का ही इमरान पुत्र सलीम हेल्पर का कार्य करता है। शनिवार को वह कैंटर लेकर शामली से माल लोड करने सरधना आ रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी गांव के सामने पहुंचे तो तेज मोड़ पर कार को बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित हो गया। कैंटर हाईवे किनारे खेत में उतरकर पलट गया। नीचे कूदने के प्रयास में चालक कैंटर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान हेल्पर इमरान कैंटर से कूदते समय घायल हो गया। उधर, हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर भीड़ लगने से मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बताया गया कि कैंटर पलटने के दौरान दो बाइक सवार भी घायल हुए हैं। भीड़ के चलते वह मौके से उपचार कराने के लिए चले गए। सूचना के बाद मृतक के परिजन सरधना थाने पहुंचे और बिना कार्रवाई शव अपने साथ ले गए।