फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uncle and nephew returning after distributing wedding cards died in an accident

शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत

Sun, 06 Jul 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew returning after distributing wedding cards died in an accident
सरूरपुर(मेरठ)। थाना क्षेत्र सरधना बिनौली रोड पर खिवाई मोड़ के पास सड़क हादसे में बिनौली निवासी बाइक सवार शकील और उसके भतीजे सैफ (10) की मौत हो गई जबकि दूसरा भतीजा अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बागपत के बिनौली निवासी शकील भतीजे सैफ व अमन के साथ मेरठ में शादी के कार्ड बांटने के लिए गए थे। 9 जुलाई को शकील के भतीजे की शादी है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर मेरठ से घर लौट रहे थे। खिवाई मोड़ के पास स्थित निजी फैक्टरी के सामने सामने से आ रहे एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में ही शकील व सैफ की मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के दोनों शव अपने साथ ले गए। शनिवार को गमगीन माहौल में परिजनों ने दोनों के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच होगी।
विज्ञापन

----

रोड पर खड़े वाहन बन रहे हादसे का सबब
खिवाई मोड़ पर पुलिस चेक पोस्ट से महज कुछ दूरी पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर सड़क पर वाहन खड़े रहते है। इससे आने जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है और आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। मृतकों के परिजनों ने बताया कि रोड की एक साइड पर दर्जनों ट्रक खड़े थे, जिस कारण सामने वाले वाहन से बाइक सवारों को बचने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed