फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   unauthorised complex hearing in High court held today

Meerut News: बगैर नक्शा पास कराए खड़े किए गए 10 अवैध कॉम्प्लेक्स रडार पर, हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 14 Nov 2025 02:48 AM IST
सार

मेरठ शहर की घनी आबादी के बीच बगैर नक्शा पास कराए खड़े किए गए अवैध कॉम्प्लेक्स के खिलाफ हाईकोर्ट में डाली गई जनहित याचिका पर आज सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
unauthorised complex hearing in High court held today
कोर्ट का आदेश

विस्तार

मेरठ शहर की घनी आबादी के बीच बगैर नक्शा पास कराए खड़े किए गए अवैध कॉम्प्लेक्स के खिलाफ हाईकोर्ट में डाली गई जनहित याचिका पर आज सुनवाई होनी है। आरटीआई कार्यकर्ता ने उप्र सरकार के मुख्य सचिव, कमिश्नर, डीएम और मेडा उपाध्यक्ष को पार्टी बनाया है।
विज्ञापन


न्यायालय ने सभी को नोटिस भेजे हैं। मिशन कंपाउंड देवनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने बताया कि लाला का बाजार, वैली बाजार, कोटला, जत्तीवाड़ा, बुढ़ाना गेट, पीएल शर्मा रोड समेत कई जगहों पर अवैध निर्माण को लेकर याचिका डाली थी। सघन क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए कॉम्प्लेक्स में कोई दुर्घटना हो जाए तो एंबुलेंस का पहुंचना भी मुश्किल है। ऐसे में हाईकोर्ट में शुक्रवार को मामले में सुनवाई होनी है। ताजा सूची में 50वें नंबर पर केस लगा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed