फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ujjivan Small Finance Bank

Meerut News: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी पर 3.22 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Ujjivan Small Finance Bank
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा के कर्मचारी सरधना निवासी मोहम्मद साकिर पर ऋण लेने वाली आठ महिला ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर उनकी 3.22 लाख की रकम अपने खाते में स्थानांतरित कराने का आरोप है। बैंक प्रबंधन के अनुसार आरोपी कर्मचारी ग्राहकों को ऋण दिलाने से लेकर किस्त जमा कराने तक की जिम्मेदारी संभालता था। इसी दौरान उसने ग्राहकों का विश्वास जीतकर उनकी ऋण और किस्त की रकम अपने खाते में जमा कराई। बैंक प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने आरोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के अधिकारी रिंकू कुमार ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि शाखा सरधना रोड पर बद्रीपुरम में स्थित है। बैंक में सरधना निवासी मोहम्मद साकिर सीआरओ (कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर) के पद पर तैनात था। उसकी जिम्मेदारी ग्राहकों को ऋण की प्रक्रिया समझाने, आवेदन पत्र भरवाने और ऋण की किस्त जमा कराने में सहायता करने की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि ऋण लेने वाली अधिकांश महिलाएं अशिक्षित या कम पढ़ी-लिखी होने के कारण आरोपी पर भरोसा करती थीं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने कुछ ग्राहकों से ऋण की किस्त अपने खाते में जमा कराई। वहीं, कुछ ग्राहकों का ऋण स्वीकृत होने के बाद तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देकर उनके एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और आधार कार्ड अपने पास ले लिए। इसके बाद आरोपी ने ग्राहकों की अनुमति के बिना एटीएम से 3.22 लाख रुपये निकालकर अपने पास रख लिए या उनके ऋण की रकम अपने खाते में स्थानांतरित करा ली। छह मार्च 2026 को आरोपी शाखा छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौरला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed