फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Udham Singh's brother stirred up on the information of getting a pistol

Meerut News: उधम सिंह के भाई के पास पिस्टल मिलने की सूचना पर हड़कंप

Thu, 15 Jun 2023 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 15 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh's brother stirred up on the information of getting a pistol
मेरठ। कचहरी में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कुख्यात बदमाश उधम सिंह के चचेरे भाई के हथियार लेकर कचहरी जाने की सूचना फ्लैश हुई। सूचना थी किसी कि हत्या करने के लिए हथियारों को लाया गया है। इसके बाद सिविल लाइन समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने युवक की कार के डैश बोर्ड से लेकर सीट हटाकर चेकिंग की, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिसकर्मी युवक का नाम व पता नोट करने के बाद लौट गए।
विज्ञापन

मूल रूप से सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी मोहित कुमार चौधरी नंगलाताशी में रहता है। वह कुख्यात उधम सिंह का चचेरा भाई हैं। दो साल पहले मोहित के ससुर सुक्रम पाल की उसके बेटे मोंटू उर्फ रोहित ने हत्या कर दी थी, जिसमें मोहित व उसकी पत्नी गवाह है। बुधवार दोपहर मोहित अपने दोस्त आशीष राठी निवासी हरियाणा के साथ कचहरी आया था। तारीख लगाने के बाद दोनों कमिश्नरी पार्क के पास कार में बैठे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली कि मोहित और आशीष के पास पिस्टल है, जो कचहरी में आए आरोपी की हत्या करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जैसे ही इसकी जानकारी सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया को मिली तो उन्होंने तुरंत इंस्पेक्टर सिविल लाइन को चेकिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मोहित की कार की तलाशी भी ली लेकिन कोई हथियार नहीं मिला। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि कार की तलाशी ली गई, कोई हथियार नहीं मिला, जिसके बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है उधम सिंह
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल निवासी उधम सिंह का गिरोह मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में लूट, डकैती, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या की वारदात करता है। दस साल बाद जेल से छूटने के बाद उधम सिंह ने बैंक मैनेजर को धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उसे चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से उन्नाव जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article