फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   udham singh shifted in jail

कुख्यात उधमसिंह का नया पता उन्नाव जेल

Sat, 28 Aug 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
udham singh shifted in jail
कुख्यात उधम सिंह को उन्नाव जेल में शिफ्ट किया
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद शातिर अपराधी उधम सिंह का गिरोह सक्रिय था और वह अपराध कर रहा था। कानून व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस अधिकारी उधम को दूरदराज जेल में शिफ्ट कराने के लिये जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखी थी। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब उधम सिंह को 550 किमी दूर उन्नाव जेल में शिफ्ट कर दिया।
कुख्यात उधम सिंह निवासी करनावल, सरूरपुर दस साल बाद जेल से छूटा था। जेल से छूटते ही वह अपने घर पहुंचा और फिर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। बैंक मैनेजर को भी धमकी दी और रंगदारी मांगी। इस मामले में वह एक महीने पहले जेल चला गया। जानकारी मिल रही थी कि उधम जेल से अपना गिरोह चला रहा है। इसके बाद एडीजी मेरठ जोन ने उधम सिंह को दूरदराज जेल में शिफ्ट कराने के लिये चिट्ठी लिख दी। इस पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उधम सिंह को मेरठ जेल से उन्नाव जेल में शिफ्ट कराया गया है। उधम मेरठ जेल में हाई सिक्योरिटी में था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुुमार ने बताया कि उधम सिंह को उन्नव में शिफ्ट करने का आदेश बृहस्पतिवार को आया था। शुक्रवार सुबह ही उसको शिफ्ट करा दिया है। वह उन्नाव जेल में भी हाई सिक्योरिटी बैरक में रहेगा। उधमसिंह की पेशी के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इसके अलावा जेल में मुलाकात करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी ली है। जिसकी एक रिपोर्ट जिला पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed