{"_id":"66b152256fc9829b90076ff4","slug":"two-youths-who-were-running-away-after-kidnapping-a-girl-student-injured-in-an-accident-meerut-news-c-26-1-smrt1048-125853-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा का अपहरण कर भाग रहे दो युवक दुर्घटना में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा का अपहरण कर भाग रहे दो युवक दुर्घटना में घायल
Tue, 06 Aug 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। बागपत के बिनौली क्षेत्र से 13 वर्षीय छात्रा को बाइक पर लेकर जा रहे दो युवक जलालाबाद में दुर्घटना में घायल हो गए। उनकी बाइक डिवाइडर से टकराई जिसमें अपहृत छात्रा भी घायल हुई है। राहगीरों ने तीनों को थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया। बिनौली पुलिस छात्रा और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर दो युवक 13 वर्षीय किशोरी को लेकर जा रहे थे। थानाभवन थानाक्षेत्र में जलालाबाद के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक व किशोरी गंभीर रूप घायल हो गए। राहगीरों ने टेंपो से तीनों को सामुदायिक अस्पताल में भेजा। हादसे की सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके नाम पते की जानकारी की तो पहले युवकों ने अपने नाम पते बताने में आनाकानी की, लेकिन जब किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बिनौलीक्षेत्र की रहने वाली है। दोनों युवक उसको अपहरण कर कहीं ले जा रहे थे। अपहरण करने वाले आरोपियों में राजा निवासी गांव पिछोकरा थाना बिनौली और उसका साथी साकिब है।
थानाभवन पुलिस की सूचना पर थाना बिनौली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों आरोपियों और किशोरी को अपने साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि बिनौली से कक्षा सात में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा का रविवार शाम को घर से दुकान पर जाते समय बिनौली से अपहरण कर लिया था। छात्रा के पिता अपनी दुकान पर काम करने वाले नौकर पर शक जताते हुए थाना बिनौली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाभवन पुलिस का कहना है कि बिनौली पुलिस किशोरी व दोनों युवकों को अपने साथ ले गई।