फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths who stole a cow were caught, beaten up and handed over to the police

गाय चुराते दो युवकों को दबोचा, पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

Sun, 28 Feb 2021 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths who stole a cow were caught, beaten up and handed over to the police
गाय चुराते दो युवकों को दबोचा, पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सरधना। नगर में शनिवार दोपहर गाय चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को भीड़ ने दबोच लिया। आरोपियों को पीटने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, बिनौली बस स्टैंड के पास सड़क पर घूम रही एक पालतू गाय को दो युवकों ने पकड़ लिया। मंडी परिसर की ओर ले जाकर गाय को एक वाहन में लादने लगे। इसी दौरान गाय भाग निकली। वह लालकुआं जा पहुंची। दोनों युवक उसके पीछे थे। लोगों ने युवकों को गो तस्कर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने खुद को रोहटा क्षेत्र का निवासी बताया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
सड़कों पर घूम रहीं सैकड़ों आवारा गाय
नगर में दो गोशाला होने के बावजूद सैकड़ों गाय सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। ऐसा नहीं कि सभी गाय लावारिस हैं। कुछ गाय डेयरी संचालकों की हैं। गाय का दूध निकालने के बाद उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। पूर्व में पालिका कर्मचारियों ने इन गायों को आवारा समझकर पकड़ने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

डेयरी संचालकों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम सरधना अमित भारतीय का कहना है कि सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वाले डेयरी संचालकों को चिहिन्त कराया जा रहा है। उन पर कार्रवाई की जाएगी। बीआरसी परिसर में भी कुछ पालतू गायें घूमने की जानकारी मिल रही है। गाय चोरी में पकड़े गए युवकों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed