फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths robbed an elderly man of Rs 9,000 in cash

वृद्ध से नौ हजार की नकदी लूट ले गए फेरी लगाने वाले दो युवक

Wed, 04 Jun 2025 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two youths robbed an elderly man of Rs 9,000 in cash
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के राली चौहान गांव में फेरी लगाने वाले दो युवक नौ हजार की नकदी लूटकर ले गए। आरोपी मौके पर सूट छोड़ गए। वृद्ध के धेवते ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राली चौहान निवासी हिमांशु ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर उसके नाना घर के बरामदे में चारपाई पर बैठे थे। तभी बाइक पर दो फेरी लगाने वाले युवक वहां आए। इनमें एक युवक सूट और दूसरा टॉयलेट क्लीनर बेच रहा था। सूट बेच रहा युवक उसके नाना से मोल भाव कर रहा था। तभी उसके नाना ने अपनी जेब से 9 हजार रुपये निकाले। टॉयलेट क्लीनर बेच रहे युवक ने झपट्टा मारकर उनसे नकदी छीन ली। दोनों आरोपी बाइक पर भाग निकले। वह सूट भी मौके पर छोड़ गए। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed