फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths riding a scooter died in car collision in Bijnor

Accident In Bijnor: नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 07 Apr 2024 10:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Apr 2024 10:31 PM IST
सार

जिस वक्त यह हादसा हुआ इस दौरान बिजनौर का ही रहने वाला एक तीसरा बाइक इसी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले स्कूटी सवार दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Two youths riding a scooter died in car collision in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे की चपेट में आकर एक अन्य बाइक सवार घायल हो गया।

विज्ञापन

रविवार की देर शाम बिजनौर की ओर से नजीबाबाद की तरफ जा रही कार ने स्वहेड़ी बाईपास के पास सामने से आ रही है एक स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि स्कूटी सवार युवक नजीबाबाद से बिजनौर की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन

जिस वक्त यह हादसा हुआ इस दौरान बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी का रहने वाला अब्दुल्ला 23 वर्ष पुत्र इकबाल अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा था जो की इसी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल सुशील कुमार ने मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया। तमाम प्रयास के बाद भी स्कूटी सवार मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। उधर शहर कोतवाली पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed