फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths riding a bike died in a collision with a pickup

Meerut News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 30 Dec 2025 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike died in a collision with a pickup
फोरेंसिक टीम बाइक की जांच करती हुई। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर गांवड़ा गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग पर गांव गांवड़ा के समीप मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे पिकअप गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
प्रयागराज के गांव बड़ी बगिया निवासी आकाश (20) पुत्र बबलू परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव कैलीरामपुर निवासी राहुल पुत्र रोहताश के यहां करीब 10 दिन से अपनी बहन महिमा से मिलने आया हुआ था।
विज्ञापन

गांव आलमगीरपुर बढ़ला 8 निवासी समीर सैफी (31) पुत्र रहीमुद्दीन राहुल के मकान पर फर्नीचर का काम कर रहा है। मंगलवार को अपराह्न 3:00 बजे फर्नीचर कारीगर समीर सैफी और आकाश परीक्षितगढ़ से सामान खरीदकर गांव कैलीरामपुर जा रहे थे। वह दोनों परीक्षितगढ़-किठौर मार्ग गांव गांवड़ा के समीप पहुंचे तो किठौर की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलकर सड़क के दूसरी ओर जाकर गिरे। हादसे में बाइक सवार आकाश और समीर सैफी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक समीर चला रहा था। पुलिस ने दोनों शवों काे मोर्चरी को भेज दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी व बाइक की जांच की।
सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
----------
तीन भाइयों में सबसे छोटा था समीर

मृतक समीर सैफी शादीशुदा था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी शबनूर, पुत्र अजीम (7), इनाया (5), सनाया (3), मां सरवरी, पिता रहीमुद्दीन व उसके दो भाई सईमुद्दीन, अमरदीन के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वहीं, आकाश अविवाहित था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मां, पिता बबलू व छोटा भाई विवेक है।


पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की बची जान

बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे गाड़ी खाई में पलटने से बाल-बाल बची। अगर पेड़ से न टकराई होती तो गाड़ी चालक की भी जान जा सकती थी। पुलिस गाड़ी चालक की पहचान कर रही है।



बाइक सवारों ने नहीं पहन रखा था हेलमेंट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर हेलमेट पहने हुए होते तो दोनों की शायद जान बच सकती थी।

फोरेंसिक टीम बाइक की जांच करती हुई। (परीक्षितगढ)

फोरेंसिक टीम बाइक की जांच करती हुई। (परीक्षितगढ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed