टूटा गमों का पहाड़: 10वीं के छात्र समेत दो की मौत, दोनों घरों में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दो परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़ : 10वीं के छात्र समेत दो की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के मेरठ और बागपत जनपद में हुए हादसों में दसवीं के छात्र सहित दो की मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कार की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल
बागपत जनपद के बिनौली में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर फतेहपुर पुट्ठी के पास एक कार ने रेहड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ी में बैठे किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी प्रमोद कश्यप पुत्र करण सिंह शनिवार रात करीब 10 बजे अपने खेत से रेहड़ी में फूल लेकर घर ले जा रहे थे। वे जैसे ही बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर गांव से पहले ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तो इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही सफारी कार ने रेहड़ी में टक्कर मार दी। वहीं टक्कर लगने के बाद कार नीचे खेत में जाकर उलट गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
वहीं टक्कर लगने रेहड़ी में बैठे किशोर वंश (12) व उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। कार पर भारतीय किसान यूनियन का लोगो व झंडा लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह
दसवीं के छात्र की उपचार के दौरान मौत
सरधना में सड़क हादसे में घायल हुए 10वीं के छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बोर्ड परीक्षा देकर शादी समारोह में जाते समय सड़क हादसे में घायल हुए कस्बा निवासी तल्हा पुत्र इमरान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि वह कक्षा दसवीं का छात्र था और शनिवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद दोस्तों के साथ मुजफ्फरनगर शादी में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान कुशावली रोड पर जवालागढ़ चौक से पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की छत काटकर बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं शनिवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया गया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता क्रॉकरी की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। पुलिस की बिना कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।