फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths caught molesting

Meerut News: छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पकड़ा

Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught molesting
दौराला। दौराला थाना पुलिस ने शनिवार को मटौर गांव के ग्रामीणों की सूचना पर हाईवे स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर खड़े होकर छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक इंदु सैनी ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह मिशन शक्ति प्रभारी मनीषा यादव के साथ एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के लिए मटौर गांव की ओर जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि अटेरना गांव निवासी शुभम व आनंद इंटर कॉलेज के बाहर खड़े होकर छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम बताए। उप निरीक्षक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed