फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths arrested from Delhi, search underway for money launderer Krishna Tiwari

Meerut News: दिल्ली से पकड़े दो युवक, मनी लॉन्ड्रिंग करने वाले कृष्णा तिवारी की तलाश

Sat, 21 Feb 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested from Delhi, search underway for money launderer Krishna Tiwari
सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स के शोरूम में हुई एक करोड़ की ज्वेलरी ठगी में तीसरे दिन भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर है। हालांकि ज्वेलर्स तन्मय अग्रवाल और भगवान बुक डिपो के संचालक प्रवीण शर्मा की दो अलग-अलग तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीमें गिरोह की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली से दो युवकों को दिल्ली से हिरासत में लिया है। इस मामले में कृष्णा तिवारी नाम का सामने आया है। कृष्णा तिवारी ब्लैकमनी को व्हाइट में करने (मनी लॉन्ड्रिंग) का काम करता है। पुलिस ने इसकी भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम गिरोह की तलाश में बिहार और हरियाणा पहुंच गई है। वाराणसी में पूर्व में हुई सोना ठगी और जीएसटी में छूट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना पंकज भारद्वाज, सचिन झुनझुनवाला और उनके साथियों को भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने बताया कि वाराणसी में वर्ष 2020 और 2022 में सोने की ठगी की वारदात हुई थी। इस वारदात में शामिल सचिन झुनझनवाला पश्चिम बंगाल और पंकज भारद्वाज हरियाणा के हिसार का बताया गया है। इनके खिलाफ वाराणसी के थाना चेतगंज में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। गिरोह ने रेशम फर्म के मैनेजर को जीएसटी में छूट दिलाने के नाम पर 1.87 करोड़ रुपये ठग लिए थे। कानपुर, लखनऊ, इटावा में भी आरोपी ठगी की वारदात कर चुके हैं। इस गिरोह में अजमेर राजस्थान निवासी सचिन दत्त शर्मा, करोलबाग दिल्ली निवासी रोहन खींची तथा दिल्ली के मल्कागंज सब्जी मंडी निवासी तरुण गौतम शामिल थे। सचिन दत्त शर्मा दिल्ली में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सक्रिय रहा है गिरोह
इस अलावा इस गिरोह के सदस्यों ने सोने चांदी बिक्री का केंद्र माने जाने वाले वाराणसी के ठठेरी व चौक बाजार से भी ठगी की थी। गिरोह दिल्ली काफी सक्रिय रहा है। वाराणसी से ठगे गए सोने को भी दिल्ली में खपाया गया था। रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ की सोना ठगी में जो मोबाइल नंबर इस्तेमाल किए गए हैं वह भी दिल्ली की आईडी पर जारी बताए गए हैं। इसके चलते पुलिस को संदेह है कि इसी गिरोह ने वारदात की है।

सचिन झुनझुनवाला या सचिन शर्मा
रघुनंदन ज्वेलर्स से ठगी के मामले में खुद को ट्रांसपोर्टर बताने वाले सचिन का नाम भी सामने आया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह सचिन झुनझुनवाला या सचिन शर्मा है या नहीं। ठगी करने वाले कृष्णा उसने पुष्पेंद्र चौधरी से बात की थी और पुष्पेंद्र चौधरी ने अपने साथी राजवीर से बात की थी। राजवीर दिल्ली में शादी के कार्ड बेचने का काम करता है। उसने अपने परिचित सिलीगुड़ी निवासी सचिन नाम के ट्रांसपोर्टर से बात की थी। इसी सचिन का पूरा नाम सचिन झुनझुनवाला या सचिन दत्त शर्मा हो सकता है।


इस मामले की जांच जारी है। इस तरह की वारदात कर चुके गिरोह से जुड़े आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। कृष्णा तिवारी नाम के शख्स को भी तलाश किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। -अविनाश पांडेय, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed