फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youth dies in a accident near air force station of Saharanpur district

एयरफोर्स स्टेशन पर मार्बल के नीचे दबकर दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 17 Dec 2019 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Dec 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Two youth dies in a accident near air force station of Saharanpur district
यूपी पुलिस

सहारनपुर में गांव सौराना के निकट स्थित एयरफोर्स स्टेशन में निर्माण कार्य के लिए लाए गए मार्बल के नीचे दबकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस और एयरफोर्स कर्मियों ने शवों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। यहां गांव काजीपुरा निवासी मजदूर अमित (22) और सूबेदार (25) भी काम कर रहे थे। मंगलवार को दोनों मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे। ट्रक में एक के ऊपर एक लदी मार्बल की थापियां रखी थीं। अचानक ही मार्बल दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गया। दोनों मार्बल के नीचे दब गए। सूचना पर थाना सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एयरफोर्स कर्मियों ने मार्बल की थापियां हटवाकर दोनों मजदूरों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दोनों के परिजन भी एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंच गए। मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed