फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers died and one injured in road accident in Saharanpur city

सहारनपुर: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम

Tue, 17 Dec 2019 08:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died and one injured in road accident in Saharanpur city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम फतेहपुर कलसिया मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार ममेरे फुफेरे दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी फतेहपुर से जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


हादसा शाम साढ़े छह बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र में कलसिया मार्ग पर मांडुवाला गांव में मंदिर के पास हुआ। गांव गंगाली निवासी बीस वर्षीय रजत पुत्र संदीप अपने मामा के बेटों 22 वर्षीय गौरव पुत्र राकेश और 21 वर्षीय मनोज पुत्र बिरमा को बाइक से उनके गांव बेहट कोतवाली के गांव रामपुर कलां छोड़ने जा रहा था। गांव मांडुवाला के पास अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी। इससे रजत और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


वहीं राहगीरों की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से घायल और दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भेजा गया। वहां से गौरव को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अमित शर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तीनों युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव मंडावर स्थित क्वांटम विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी का काम करते थे। 

यह भी पढ़ें: मॉडल बनना चाहती थी अनु, पल भर में बिखर गए सपने, जिंदगीभर का जख्म दे गया ये हादसा

वहीं से ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा है। घटना के बाद सीओ सदर रजनीश उपाध्याय भी फतेहपुर अस्पताल पहुंचे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed