फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two-year-old boy suffers injury near eye, doctor applies Feviquick to patch, sparks uproar

Meerut News: दो साल के बच्चे के आंख के पास लगी चोट, डाॅक्टर ने फेवी क्विक से चिपकाया, हंगामा

Thu, 20 Nov 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old boy suffers injury near eye, doctor applies Feviquick to patch, sparks uproar
दो साल के बच्चे के सिर में लगी चोट, डॉक्टर ने फेवी क्विक से चिपकाया हंगामा।
मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन के पास महपल हाइट्स में रहने वाले फाइनेंसर सरदार जसप्रिंदर सिंह के दो साल के बेटे मनराज सिंह के खेलते हुए आंख के पास चोट लग गई। आरोप है कि भाग्य श्री अस्पताल के डाॅक्टर ने मनराज की चोट पर फेवी क्विक लगा दिया। पीड़ित पक्ष ने बुधवार भाग्य श्री अस्पताल में हंगामा किया और सीएमओ से शिकायत कर डाॅक्टर और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




जसप्रिंदर सिंह ने बताया कि उनके बच्चे मनराज सिंह को सोमवार को खेलते समय आंख के पास चोट लगी थी। वह बच्चे को लेकर भाग्य श्री अस्पताल पहुंचे। वहां पर डाॅक्टरों ने उनसे पांच रुपये वाली फेवी क्विक मंगाने के लिए कहा। फेवी क्विक से लगाकर कटा हुआ हिस्सा चिपका दिया। बेटे के दर्द लगातार होने के कारण वह लोकप्रिय अस्पताल में लेकर पहुुंचे। वहां चोट पर टांके लगाए गए। वह सुबह लोकप्रिय अस्पताल पहुंचे तो तीन घंटे फेवी क्विक को छुड़ाने में लग गए। पीड़ित ने सीएमओ से भाग्य श्री अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी है। बताया कि यदि फेवी क्विक आंख में गिर जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया का कहना है कि पूरे मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed