फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two women were sexually exploited on the pretext of marriage, they appealed to

Meerut News: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से यौन शोषण, पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 06 Oct 2025 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
Two women were sexually exploited on the pretext of marriage, they appealed to
-पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस पर आरोप लगाते हुए दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर व टीपीनगर थाना क्षेत्र की युवतियों ने दो आरोपियों पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया। पीड़िताओं ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

परतापुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसका कॉलोनी में ही रहने वाले युवक से छह वर्ष पूर्व दोस्ती हो गई थी। दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई थी। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया। उसे कई बार गर्भ गिराने की दवाई खिलाई थी। शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि तीन अक्तूबर को आरोपी ने अपने प्लॉट पर ले जाकर उसका जबरन यौन शोषण किया। विरोध पर युवती के साथ जमकर मारपीट की। दूसरी ओर टीपीनगर निवासी युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती लगभग छह महीने पूर्व रूड़की निवासी युवक से फेसबुक पर हुई थी। उसने शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि पांच महीने पूर्व आरोपी ने उसे रुडकी मिलने के लिए बुलाया और होटल में ले जाकर यौन शोषण किया था। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। पीड़िता ने आरोपी पर कई बार में 62.50 हजार रुपये हड़पने व किश्तों पर अपने घर में एसी लगवाने का भी आरोप लगाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed