फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two-time Mandal Presidents will not be crowned for the third consecutive time

Meerut News: दो बार के मंडल अध्यक्षों की लगातार तीसरी बार नहीं होगी ताजपोशी

Tue, 10 Dec 2024 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two-time Mandal Presidents will not be crowned for the third consecutive time
मेरठ। भाजपा के संगठन चुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने दो बार के मंडल अध्यक्षों को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनाने का निर्णय लिया है। सोमवार रात को हुई ऑनलाइन प्रदेश स्तरीय बैठक में यह निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी विनोद तावड़े ने पार्टी संगठन चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक ली। मेरठ से भी जिला चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कहा गया कि दो बार से मंडल अध्यक्ष के पदों पर जमे नेताओं को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष न बनाया जाए।
विज्ञापन

मेरठ महानगर के जिला सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा के अनुसार, संगठन पर्व 2024 को लेकर भाजपा की क्षेत्रीय बैठक मंगलवार को गाजियाबाद के एचएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में होगी। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी तावड़े भी भाग लेंगे। बैठक में पर्यवेक्षक, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव अधिकारी, जिला सह चुनाव अधिकारी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी (चुनाव अधिकारी) भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed