फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two thousand recruits got flats in 11 storey tower of PAC

पीएसी में 11 मंजिला टावर में दो हजार रिक्रूट को मिले फ्लैट

Wed, 23 Jul 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two thousand recruits got flats in 11 storey tower of PAC
रुड़की रोड पर छठी वाहिनी पीएसी में बनाए गए टावर
मेरठ। हापुड़ रोड और रुड़की रोड पर पीएसी और पीटीएस में टावर (बहुमंजिला इमारत) बनकर तैयार हो गई है। इसी के साथ दो हजार रिक्रूट (जवान) को इन्हें आवंटित भी कर दिया गया है। लिफ्ट इंस्टॉलेशन का काम भी हो गया है। मंगलवार से मैस भी शुरू हो गई। अब इनका फाइनल निरीक्षण कर पीएसी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

हापुड़ चुंगी से थोड़ी ही दूरी पर 44वीं वाहिनी पीएसी है। इसमें ग्राउंड फ्लोर से 11 मंजिला तक के टावर बनाए गए हैं। इनमें एक फ्लोर पर 40 कमरे हैं, जिसमें प्रत्येक कमरा पांच जवान के रहने की व्यवस्था है। ऐसे में कुल 2000 जवान इनमें ठहर सकते हैं। ऐसे ही रुड़की रोड पर सोफीपुर के पास छठी वाहिनी पीएसी है। यहां भी इसी तरह से 2000 जवान के ठहरने के लिए इमारत बनाई गई है। अधिशासी अभियंता हितेंद्र सिंह ने बताया कि हापुड़ रोड पर 11.87 करोड़ रुपये के बजट से दिसंबर 2020 में निर्माण शुरू किया गया था, जो अब पूरा हो गया है।
विज्ञापन

ऐसे ही रूड़की रोड पर 11.80 करोड़ के बजट से बनाई गई इमारत भी तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग तैयार हो गई है और लिफ्ट इंस्टालेशन का काम भी हो गया है। अब लिफ्ट वाले कुछ स्थान में टाइल्स लगाकर फिनिशिंग की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दोनों पीएसी व पीटीएस में मंगलवार से मेस शुरू हो गई। दो हजार रिक्रूट इसमें रहने लगे हैं। जल्द ही इसे पीएसी को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed