{"_id":"5f27038c8ebc3e63c161f29a","slug":"two-teenagers-kidnapped-from-niwara-village-meerut-news-mrt4943545135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
निवाड़ा गांव से दो किशोरियों का अपहरण
बागपत। निवाड़ा गांव में दो किशोरियों का अपहरण होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
रविवार को निवाड़ा चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि निवाड़ा निवासी महिला ने तहरीर दी है कि उसकी 13 और 14 वर्ष की दो पोती शनिवार को दोपहर एक बजे गौरीपुर गांव के लिये गई थी। जो वापस नहीं लौटी हैं। रविवार को पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गांव में जामुन बेचने वाले दो युवक बाइक से हाइवे की किशोरियों को ले गए। महिला ने कुरैशियान के दो युवकों के नाम तहरीर दी है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों और किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।