{"_id":"68d94995de0f0550090d4e79","slug":"two-subharti-professors-receive-awards-in-brics-competition-meerut-news-c-72-1-mct1004-141435-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्रिक्स प्रतियोगिता में सुभारती के दो प्रोफेसरों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्रिक्स प्रतियोगिता में सुभारती के दो प्रोफेसरों को मिला पुरस्कार
विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर्स ने ब्रिक्स प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों ने चीन में आयोजित प्रतिष्ठित ब्रिक्स प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। डॉ. मनोज कपिल और डॉ. निखिल राठी को यह सम्मान चीन के एक्सियामेन शहर में आयोजित ब्रिक्स औद्योगिक नवाचार प्रतियोगिता-2025 के फाइनल में मिला है। विश्वविद्यालय के दोनों प्रोफेसरों के प्रोजेक्ट देशभर से चुने गए उन नौ प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं जिन्हें विश्व के कई देशों से प्राप्त 1396 प्रोजेक्ट्स में कठिन परीक्षण एवं प्रक्रिया के बाद विश्व के सर्वश्रेष्ठ 150 प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।
प्रतियोगिता में सुभारती विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के प्राचार्य एवं डीन डॉ. मनोज कपिल को उत्कृष्ट परियोजना पुरस्कार दिया गया जबकि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. निखिल राठी को औद्योगिक डिज़ाइन श्रेणी में पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित उद्योग, कम ऊंचाई वाले उपकरण, ऊर्जा इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक डिजाइन जैसे पांच प्रमुख ट्रैक शामिल थे। इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है बल्कि इसने पूरे देश में जनपद को एक नई पहचान दिलाने का कार्य किया है।