फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed over illegal removal of visor

अवैध रुप से वैन्टिलेशन एवं छज्जा निकालने की शिकायत थाना प्रभारी, एसडीएम व नगर पालिका ईओ से की।

Tue, 08 Nov 2022 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over illegal removal of visor
अवैध रूप से छज्जा निकालने को लेकर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

मवाना। आकांक्षा कुंज कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के लोगों ने कॉलोनी के गेट के बराबर में अवैध रूप से वैंटिलेशन व छज्जा निकालने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला बिगडता देख दोनों पक्षों से तीन लोगों को पकड़कर अंदर बैठाया। बाद में तीनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।
आकांक्षा कुंज कॉलोनी रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी के लोग सुबह के समय थाने पहुंचे। शिकायत की कि कॉलोनी के गेट के बराबर में बिना किसी स्वीकृति के फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी कोई स्वीकृति एमडीए विभाग से प्राप्त नहीं है। कॉलोनी की तरफ चार वैंटिलेशन लगा दिए हैं तथा छज्जा निकाला जा रहा है। तीन लोगों पर अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप है। आोरपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष भी महिलाओं को लेकर थाने पहुंचा। इस दौरान थाने में ही दोनों पक्षों का हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष विपुल गोयल तथा दूसरे पक्ष से भोला चौधरी व गौरयान के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। सोसायटी द्वारा एसडीएम व नगर पालिका ईओ से भी शिकायत की। दूसरे पक्ष अशोक विहार कॉलोनी की कुछ महिलाओं की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कहा है कि आकांक्षा कुंज कॉलोनी गंदा मल मूत्र का पानी इकठ्ठा करने के बाद पंप सेट लगाकर अशोक विहार कॉलोनी में गिराते हैं। जिससे बीमारी फैलने का अंदेशा रहता है। दो लोगों पर महिलाओं से गाली गलौच करने तथा धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई सतीश कुमार व दरोगा महेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा फ्लैटों के चल रहे निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया। बाद में तहसीलदार आकांक्षा जोशी के निर्देश पर लेखपालों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed