फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides clashed after a bike collided in Narheda, two injured

Meerut News: नरहेडा में बाइक टकराने पर दो पक्ष भिड़े, दो घायल

Tue, 14 Oct 2025 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed after a bike collided in Narheda, two injured
एक पक्ष ने दूसरे पर घर पहुंचकर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया
विज्ञापन

-दोनों पक्ष अलग वर्ग से होने से तनाव
-तीन लोगों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरहेडा में दो बाइक सवार आपस में टकरा गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और चोटिल हो गए। घायल एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके घर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट कर दी। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। दोनों पक्ष अलग वर्ग के होने से तनाव हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नरहेड़ा में सोमवार शाम निकुंज बाइक सवार अपने काम से जा रहा था। गांव के समी भी बाइक से आ रहे थे। दोनों की बाइक टकरा गई। इसमें निकुंज व समी को चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। निकुंज के पिता सुभाष प्रजापति ने बताया कि शाम को समी का भाई समद, शोएब, सावेज साथियों के साथ उसके घर आया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। सुभाष पक्ष के लोग भी आ गए। आरोप है, समद व अन्य लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें वह गोली लगने से बाल-बाल बचे। जिसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर लोहियानगर योगेश चंद्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले को शांत कराया। सुभाष की तहरीर पर थाना लोहियानगर पर शावेज, शोएब व समद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article